सीएए,एनआरसी के विरोध में कांग्रेस का संघर्ष जारी.....










  • माकपा और बहुजन मुक्ति मोर्चा भी समर्थन में

  • पूर्व शहर अध्यक्ष राशिद खान का आमरण अनशन पर दूसरा दिन


 





इटावा। सीएए,एनआरसी व सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस का भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

    शास्त्री चौराहे पर आमरण अनशन कर रहे कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष राशिद खान के साथ आज दूसरे दिन भी कांग्रेस के कई नेता भूख हड़ताल पर रहे और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। उनके समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, अरुण यादव, शोएफ रिजवी, आसिफ जादरान भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन मुक्ति मोर्चा के अलावा कई प्रमुख समाजसेवियों ने भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर उक्त भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह का समर्थन किया ।

       इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में प्रोटेस्ट हो रहा है छात्र आजादी की मांग कर रहे हैं। छात्रों की आवाज को दबाया व कुचला जा रहा है। छात्र-बेरोजगार कहीं रोजगार मांगने की बात न करें इसलिए उन पर जुल्म किया जा रहा है। अब तो इस जुल्मी सरकार के खिलाफ देश भर की महिलाएं सड़कों पर उतरकर सत्याग्रह कर रहीं हैं इससे साफ जाहिर है कि देश में सबकुछ अच्छा नहीं हो रहा है। 

       समाजसेवी नेता खादिम अब्बास ने कहा कि इस जुल्मी सरकार ने देश को तथा देश के भाईचारे को बांटने का काम किया है। सीएए और एनआरसी जैसे काले कानून लाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का काम किया जा रहा है। आज पूरा देश सड़कों पर उतर कर इस सोती हुई सरकार को जगाने का काम कर रहा है। समाजसेवी नरेश धनगर ने कहा कि भाजपा सरकार सभी भारतीयों का डीएनए टेस्ट करा कर देखे तो पता चल जाएगा कि कौन हिंदुस्तानी है कौन विदेशी है। 

         आज इस सत्याग्रह में शहर के हजारों लोगों ने आ कर अपना समर्थन किया। धरना में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता अनिल यादव, आशुतोष दीक्षित, उदयभान यादव, आलोक यादव, सरवर अली, सतीश नागर, सलीम राईन, रवि यादव, इरफान खान, असलम, अयान, सुल्तान, हसन जुल्फिकार अहमद,  फैजान खान राशिद रफी अनवर तारीक अंसारी, शाहिद अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, अर्जुन एस कुमार, महादेव, शाहिद पहलवान, आसिफ, अशरफ आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।




Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....