पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को राष्ट्रीय परिषद  सदस्य घोषित किया गया....


संवाददाता राम कुमार वर्मा



बाराबंकी - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के लिए 72 सदस्यों की घोषणा की है। ये सभी 72 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान हिस्सा लेंगे। इनमें वह भी पूर्व सांसद हैं, जिन्होंने पार्टी नेतृत्व ने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया था। दूसरे वह भी जो चुनाव हार गए थे। जनपद बाराबंकी से पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को राष्ट्रीय परिषद सदस्य घोषित किया गया।



जिससे जनपद के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और भारी मात्रा में लोग बधाई देने पहुँचे। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री भूपेश वर्मा (छोटू) ने अपने साथियों सहित उनके आवास पर पहुँच कर बधाई दी।


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....