ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा कानपुर नगर में असहाय व गरीबों के लिये विश्वामालय किया गया उद्घाटन....


शरद शर्मा संवाददाता

 


  • ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा कानपुर नगर में असहाय व गरीबों के लिये विश्वामालय किया गया उद्घाटन


 

 

 

कानपुर (नगर संवाद)। ऑपरेशन-विजय (बुराइयों के खिलाफ जंग) द्वारा कानपुर नगर में असहाय, गरीबों व आम जनता के हित में एक " विश्वामालय " नौबस्ता बाईपास पर खोला गया। जिसका उद्घाटन "ऑपरेशन- विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} ने सैकड़ों गणमान्य हस्तियों व हजारों कानपुर नगर वासियों की मौजूदगी में किया गया।

 

     उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए "ऑपरेशन-विजय" के  राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} ने कहा कि यह विश्वामालय असहाय, गरीबों के साथ-साथ आम जनता को राहत देगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में आज ऐसी हालत है, कि कई असुरक्षित जगहों पर लोग अपना मकान व घर ना होने के कारण लेटे आराम करते देखते हैं, जिसके मद्देनजर ही "ऑपरेशन-विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग ने इस विश्रामालय के साथ-साथ कानपुर नगर में दर्जनों विश्वामालय बनाने का फैसला किया है। जिसमें असहाय, गरीबों के साथ-साथ आम जनता भी इंतजार के समय में उन विश्वामालयों का उपयोग करते हुए असहाय व गरीबों का दुख दर्द जान सकते हैं।

 

     कार्यक्रम में अपने संबोधन में ऑपरेशन-विजय के राष्ट्रीय महासचिव व कानूनी सलाहकार विवेश कुमार एडवोकेट नें नगर, प्रदेश व देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि, किसी भी असहनीय समस्या के लिए नशा, अपराध, घरेलू कलह, हत्या या आत्महत्या जैसा कोई खतरनाक कदम ना उठाएं। अपनी असहनीय समस्या ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग को बताए, ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग आपकी हर असहनीय समस्या को पूर्ण गोपनीयता एवं निशुल्कता के साथ देश के शीर्ष पदों पर बैठे ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग की विचारधारा पर विश्वास रखने वाले सहयोगियों से मिलकर हर तरीके से शुलझाया जाएगा।

 

 अपने संबोधन में ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के प्रभारी व युवा प्रदेश अध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह (m-tech) ने कहा कि, देश व समाज से सभी सामाजिक बुराइयों को मिटाकर एक नए युग सत्ययुग की स्थापना करना "ऑपरेशन-विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग का लक्ष्य, "ऑपरेशन-विजय" अपने लक्ष्य से हटेगा नहीं, हारेगा नहीं, नगर, प्रदेश व देश वासियों का कभी साथ  छोड़ेगा नहीं। उद्घाटन समारोह में आए गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखते हुए एक स्वर में "ऑपरेशन-विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग की सराहना करते हुए कहां कि एक गैर राजनीतिक अभियान "ऑपरेशन-विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग जिस तरह से समाज में कार्य कर रहा है उससे स्पष्ट प्रतीत होता है, कि "ऑपरेशन-विजय" देश व समाज की बुराइयों को मिटाने में अवश्य सफल होगा।

 ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिवमंगल सिंह {आई.पी.} ने ऑपरेशन-विजय में जुड़े नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र व परिचय पत्र भेंट किया वा कुछ सदस्यों को अच्छा कार्य करने पर पदों पर नियुक्त किया। जिनमें पंकज दीक्षित (नगर अध्यक्ष), कांति शरण निगम (जांच सतर्कता अधिकारी), गिरीश यादव (नगर अध्यक्ष दक्षिण), मनोज यादव (जिला अध्यक्ष) कानपुर देहात, सम्मानित सदस्यों में अजीत चौहान, राजेश कुमार, चेतन यादव, ब्रजमोहन प्रजापति, मनीष कुमार अग्रवाल, उमेश कुमार, महेश कुमार, सुमित शर्मा, विकास मिश्रा व प्रशांत मिश्रा शामिल थे।

 

ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा शुरू किए गए, विश्वामालय के उद्घाटन में प्रमुख शिवमंगल सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग, सुचेता यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विवेश कुमार (एडवोकेट) राष्ट्रीय महासचिव, विजय प्रताप सिंह (प्रदेश अध्यक्ष), प्रियंका यादव (कानूनी सलाहकार), अनीता यादव (महिला प्रभारी), सपना यादव  (सचिव) महिला मोर्चा पंकज दीक्षित (नगर अध्यक्ष), प्रवीन कुमार (प्रमुख विधि विभाग रामा यूनिवर्सिटी), कांति शरण निगम (इन्वेस्टीगेशन अफसर ), विजय कपूर (चेयरमैन) दादा नगर  कोऑपरेटिव स्टेट, लाल सिंह तोमर (पूर्व विधायक) सोहेल अख्तर अंसारी (विधायक) रघुनंदन सिंह भदोरिया (पूर्व विधायक) गिरीश यादव (नगर अध्यक्ष दक्षिण) सुरेश रत्नानी (अध्यक्ष सिंधी महासभा) मनोज यादव (जिला अध्यक्ष) कानपुर देहात, हिमांशु पाल (महासचिव) मार्बल मार्केट एसोसिएशन, शिवकुमार विश्वकर्मा (अध्यक्ष) नगर विकास समिति, सुधीर कुमार यादव (प्रदेश सचिव), सम्राट यादव (पूर्व प्रत्याशी  विधायक) राजकुमार गुप्ता (अध्यक्ष) गंगा सेवा समिति , प्रदीप यादव(अध्यक्ष एंटी क्राइम एंटी करप्शन ब्यूरो), संजय सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी), विनीता कपूर, अंजली श्रीवास्तव, दीपक यादव (क्रांतिकारी सदस्य) सहित भारी संख्या में कानपुर नगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....