नेहरू युवा केन्द्र व फिट इंडिया मूमेंट के तत्वाधान में निकाली गई साइकिल रैली .....


 

कानपुर (नगर संवाद)। नेहरू युवा केन्द्र एवं युवा कार्य खेल मंत्रालय भारत सरकार कानपुर नगर द्वारा शनिवार को पंडित राजन लाल पाण्डे पब्लिक स्कूल से फिट इंडिया मूमेंट के तत्वाधान में साइकिल रैली निकाली गई। जिसको हरी झंडी दिखाकर खंड बिकास अधिकारी  आलोक पाण्डे द्वारा रवाना किया गया जो कि खेरेश्वर मंदिर पर जाकर समाप्त की गई इस दौरान खंड विकास अधिकारी आलोक पाण्डे द्वारा युवा मंडल एवम युवतियों मंडलो को स्वच्छता के प्रति व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के बारे में जानकारी दी व शिवराजपुर थाना अध्यक्ष महेश यादव द्वारा बताया।  कि साइकिल सर्वोत्कृष्ट ब्यायामो में से एक है प्रत्येक ब्यकि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर खुद ही फिट रह सकता है। 

 

रैली संयोजक अरविन्द पाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अपना स्वस्थ और महिलाओं को सुरक्षा तीनो ही हमारे समाज के सामने एक बड़ी चुनोती है इन चुनोतियो  से निपटने की दशा में जागरूकता अहम साबित है यन वाई वी लक्ष्मी दुबे ने बताया कि  समाज मे फैली बुराइयों को समाप्त कर भाई चारा स्थापित करने की बड़ी जिम्मे वारी युवा मंडलो निभानी चाहिए इस मौके खंड विकास आलोक कुमार पाण्डे ए डी ओ पंचायत राजबीर सिंह कटियार अरविन्द पाल थाना अध्यक्ष महेश यादव यस आई तनवीर अहमद नागेंद यादव प्रधाना चार्य राम नारायण कुशवाहा प्रभाकर पाण्डे शिवमोहन बाजपेई  यन0 वाई0 वी0 लक्ष्मी दुबे प्रिया लक्ष्मी दुबे शिवांगी दुबे  कल्पना सेंगर अनामिका पाल सुभी कटियार सी0 यल0 डी0 यस0 की टीम व नेहरू युवा एवम महिला मंडलो की टीम उपस्थित रही।

Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....