मुख्यमंत्री की रैली को लेकिर जिलाधिकारी व डीआईजी का निरीक्षण....




कानपुर नगर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीएए को लेकर रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। कल 22 जनवरी को कानपुर के नगर निगम कामर्षियल ग्राउंड, साकेत नगर में रैली होने वाली है, जिसमें सूबे के मुखिया सहित अन्य बडे नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस रैली की तैयारियों तथा सुरक्षा के मददेनजर ने कानपुर के जिलाधिकारी डा0 ब्रम्हदेव राम तिवारी तथा डीआईजी अनन्त देव के रेली स्थल का निरीक्षण किया।
                    जिलाधिकारी तथा डीआईजी द्वारा साकेत नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में रैली की तैयारियों और सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा गया कि पूरे रैली स्थल के साथ ही पार्किंग स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा अन्य जनपदो से आने वाले लोगों को सुलभ यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए चैराहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने ने कहा कि रैली के दौरान हर गतिविधयों पर नजर रखी जाये।


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....