मैगी प्वाइंट शहर में बने गुण्डो की पनाहगार....



  • मैगी प्वाइंटो पर लगा रहता है बदमाशो व मनचलों का जमावडा



कानपुर नगर, योगी सरकार द्वारा महिला बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियों अभियान चलाया गया था वहीं केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओं को संकल्प को लेकर आगे बढ रही है, लेकिन स्थानीय थाना पुलिस महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के प्रति बिलकुल सजग नही दिखायी देरही है। एक तरफ कानपुर में अपराधी बेखौफ होते जा रहे है तो समय समय पर कई माममे महिला उत्पीडन के सामने भी आये है।



               कानपुर ह्रदय संस्थान जहां कानपुर नगर के साथ आस-पास के जनपदो से ह्रदय सम्बन्धि मरीज और उनके तीमारदार आते है, उसी ह्रदय संस्थान के बाहर बने मैगी प्वाइंट पर मनचलों का मजमा लगा रहा है। कल की देर रात कर्डियोलाॅजी के बाहर कुछ रईसजादों ने जमकर हंगामा काटा। बताया जाता है कि देर रात दर्जन भर से अधिक नशेबाजो ने युवतियों के साथ छेडछाड की। लोगो की माने तो तीन युवतियों ने जम उनका विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ मार-पीट भी की। थाना स्वरूप नगर क्षेत्र में बने मैगी प्वाइंट पर रात भर मनचलो का मजमा लगा रहा है। लोगों की माने तो इन मैगी प्वांइटो को स्थानीय थाना पुलिस का सरंक्षण प्राप्त होता है और यह देर रात तब अवैध रूप से खुले रहते है। इतना ही नही यहां शराब पिलाई जाती है। ऐसा भी नही है कि इसकी शिकायतें नही हुई, कई शिकायतों के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही की जाती।



इस मामले में बताया जाता है कि मैगी प्वाइंट पर कुछ युवतियां मैगी खा रही थी और कुछ नशेबाजो ने उनके साथ छेड खानी कर दी। विरोध करने पर लडकों ने युवतियों को पीट दिया। देखने वाली बात यह रही कि इतने बडे हंगामें की पुलिस को सूचना तक नही हुई। ऐसे में कहा जा सकता है कि पुलिस महिलाओं को लेकर कितना संवेदनशील है और अपनी ड्यूटी के प्रति भी।


Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....