कन्नौज के पूर्व सांसद डिंपल यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिवस....


 

कानपुर/बिल्हौर (नगर संवाद)। यू0 पी0 के पूर्व सी0 एम0 व समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव का बुधवार को 42वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया।

 

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव 42वां जन्मदिन सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह ठाकुर के द्वारा कानपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाअध्यक्ष व बिल्हौर चेयरमैन चौधरी निर्भय सिंह यादव के आवास पर मनाया गया। जहां पूर्व सांसद की प्रतिमा रखकर व केक काट कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

 

डिंपल का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे में हुआ था और वह आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता आर0 सी0 एस0 रावत सेना में कर्नल थे। डिंपल और अखिलेश की पहली मुलाकात लखनऊ में हुई थी, तब दूर-दूर तक अखिलेश यादव का राजनीति के कोई वास्ता नहीं था। अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर स्वदेश लौटे थे और डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहीं थीं।

बाद में दोनों ने शादी के बंधन में फैसला कर लिया, लेकिन अखिलेश के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इस शादी के पक्ष में नहीं थे। माना जाता है कि मुलायम किसी राजनीतिक परिवार में ही अपने बेटे की शादी करवाना चाहते थे। आखिरकार 24 नवंबर 1999 को अखिलेश और डिंपल की शादी हुई। अब उनके तीन बच्चे हैं जिनके नाम अदिति, टीना और अर्जुन हैं। इस मौके पर कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शिवराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, सपा नेत्री रचना सिंह, आशीष यादव उर्फ चतरू, राकेश कटियार, ऋषभ यादव आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....