कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन ....


कानपुर नगर। कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए खिचड़ी भोज का सिलसिला देर शाम तक चला। कार्यक्रम का आयोजन मुन्ना पहलवान व मुन्ना हजारिया द्वारा रहा। इस अवसर पर कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें हज़ारों कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों ने भी शिरकत की। सभी ने सद्भाव के साथ एक साथ खिचड़ी का आनंद लिया। इस अवसर पर मुन्ना पहलवान ने बताया कि नरेंद्र खन्ना द्वारा अपने 25 साथियों के साथ कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की गई है। जिससे संघ के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। खिचड़ी भोज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवीदीन भाऊ महामंत्री रमाकांत मिश्रा, मुन्ना पहलवान, गोकुल प्रसाद आनंद, मुन्ना हजारिया, छविलाल सुदर्शन, रामगोपाल समुद्रे, अली रिजवी, मोहन लाल सैनी, राकेश मिश्रा, राम शंकर मौर्य, नरेंद्र खन्ना, संजय हजारिया, दिलीप तांबे, अजय पांडे, शिव शंकर मिश्रा, हर सिंह नेगी, राज किशोर मिश्रा समेत सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।


 


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....