गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया, कुशीनगर।


खोट्ठा (कुशीनगर)। सुभाष इण्टर कॉलेज बेदूपार में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात् राष्ट्रगान हुआ।



     


उक्त अवसर पर इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुश्री अंकिता सिंह को प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री पाण्डेय एवं प्रबन्धक विशाल सिंह द्वारा स्व० पं० भगेलू पाण्डेय स्मृति सम्मान तथा हाईस्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र विकास सिंह को युवा नेता पुष्कर सिंह (गोलू बाबू) एवं शैलेन्द्र 'असीम' द्वारा स्व० पं० सूर्यभान पाण्डेय स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।



       


संजय श्रीवास्तव के सफल संचालन में सम्पन्न समारोह में प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य मधुसूदन पति त्रिपाठी, उपेन्द्रनाथ तिवारी, सुनील कुमार पाल, शिव प्रताप सिंह, साहित्यकार शैलेन्द्र 'असीम', केशव पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, रामरेखा सिंह, अक्षयवर प्रसाद सरोज, अभिषेक पाण्डेय, अरुणेश कुमार दीपक, बद्रीनाथ गुप्त, राजेन्द्र प्रसाद, रामगोपाल गुप्त,राकेश उपाध्याय सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....