डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए अरुण कुमार प्रराज....


 

कोलकाता (एन0 एस0 न्यूज़ नेटवर्क)। दादा भाई समूह के प्रमुख और प्रसिद्ध अरुण कुमार प्रराज ने कोलकाता स्थित हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूज़िक सोसाइटी (HAMS) में एक मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। एक स्वायत्तता भारतीय ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट्स ने अपने भारत संस्कृति उत्सब, मेडॉक्स पार्क, कोलकाता में भारत के संस्कृति मंत्रालय के समन्वय में आयोजित की। अरुण प्रराज पेशे से चार्टेड अकांउटेंट और कई सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक हैं जैसे कि आज़ाद ए0 रे0 ऑफ़ होप। यह सम्मान उन्हें अपने भारत विकास फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से विदेशों में भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ उनके सामाजिक योगदान के लिए निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया।

आजाद के राष्ट्रीय सचिव अनुज पाण्डेय ने बताया कि अरुण प्रराज समाज के  प्रति हर सम्भव कार्य में सहयोग करते रहे हैं। आजाद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक होने के साथ साथ विदेशों में भारतीय संस्कृति के प्रखर सचेतक हैं।उनका प्रयास हम सबके लिए प्रेरणादायक व मार्गदर्शक भी है।

Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....