अखिलेश सरकार लाओ व्यापार बचाओ : अभिमन्यु गुप्ता।


 

कानपुर,व्यापार बचाना है अखिलेश सरकार लाना है के नारे के साथ व्यापारी पूरे प्रदेश की हर विधानसभा में 2 वर्ष तक विशेष समाजवादी व्यापारी संदेश अभियान चलाएंगे और 2022 के लिए व्यापारियों,दुकानदारों व उद्यमियों के बीच समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।ये जानकारी आज इस अभियान के संयोजक और सपा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता ने शिवाले में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की  सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में व्यापारियों के लिए किये गए कामों को प्रदेश के सभी 403 विधानसभा में व्यापारियों, दुकानदारों व उद्यमियों के बीच बताया जाएगा।उत्तर प्रदेश में 2022 में पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ व्यापारी पूरे प्रदेश में साईकिल यात्रा,नुक्कड़ सभा,पद यात्रा,कमरा बैठक,जन सम्पर्क व सम्मेलन आयोजित करेंगें।इसका शुभारंभ दिनांक 9 फरवरी को कानपुर से ही किया जाएगा क्योंकि कानपुर उत्तर प्रदेश की व्यापारिक राजधानी है और यहां से संदेश देने की शुरुआत  की जाएगी।कानपुर पर नोटबंदी,जीएसटी व गलत व्यापारिक नीतियों का सबसे ज़्यादा असर भी पड़ा है इसलिए यहीं से संदेश दिया जाएगा। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की व्यापार अगर बचाना है अखिलेश सरकार लाना है अभियान लगातार 2022 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।अभियान के तहत 2014 से अब तक केंद्र सरकार द्वारा व 2017 से अब तक प्रदेश सरकार द्वारा किये गए हर व्यापारी विरोधी कामों को व्यापारियों,उद्यमियों व दुकानदारों के बीच बताया जाएगा।लगातार समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाकर व्यापारियों व दुकानदारों के बीच माहौल बनाया जाएगा।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की केंद्र सरकार की नोटबंदी और उसके बाद जटिल जीएसटी व एफडीआई नीति और प्रदेश सरकार द्वारा बिजली कि कीमतों में बेतहाशा वृद्धि,बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रचार किया जाएगा।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की प्लास्टिक उद्योग, सराफा व्यापार,चमड़ा व्यापार,होजरी व्यापार व ईंट भट्ठा व्यापार पे आए संकट से लाखों व्यापारी व उनसे जुड़े लाखों मज़दूर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।उन सब के बीच जाकर सरकार की व्यापारी विरोधी सोच को उजागर किया जाएगा।साथ ही अखिलेश यादव द्वारा करवाए गए विकास कार्यों व भविष्य में उनके द्वारा करवाए जाने वाले कामों को भी बताया जाएगा। 2022 में व्यापारी और दुकानदार पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनवाएंगे। व्यापार, दुकानदारी और उद्योग वेंटिलेटर पे जा चुका है और इस परिस्तिथि से बाहर निकालने की नेतृत्व क्षमता केवल अखिलेश यादव में ही है। प्रेसवार्ता में अभिमन्यु गुप्ता,संजय बिस्वारी,जीतेन्द्र जायसवाल,मनोज सोनी,शब्बीर अंसारी,मनोज चौरसिया,शेषनाथ यादव, गौरव बकसारिया आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....