रेलवे ने भर्तियों के एक चरण का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन...



  • भारतीय रेलवे ने भर्तियों के एक चरण का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

  • जो विश्व में भर्तियों का एक सबसे बड़ा आयोजन है।


पी.आई.बी




दिल्ली। रेल मंत्रालय ने महत्‍वपूर्ण सुरक्षा और परिचालन पदों को भरने के लिए सफलतापूर्वक बड़ी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया। इसे दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया में से एक कहा जा सकता है। सहायक लोको पायलटों (एएलपी) और तकनीशियन (सीईएन01/2018) तथा अन्‍य लेवल- I (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) पदों (सीईएन02/2018) के लिए दो अधिसूचनाएं 1.27 लाख रिक्तियों को भरने के लिए वर्ष 2018 में जारी की गई थी।



सहायक लोको पायलट (एएलपी) और तकनीशियनों के कुल 64,371 पद हैं। इनके लिए लगभग 47.45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेवल- I पदों (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) के लिए 63,202 रिक्तियां थीं जिनके लिए लगभग 1.9 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कुल मिलाकर 2.4 करोड़ आवेदकों ने आवेदन किया,जिससे यह सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया बन गई। एएलपी एंड टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 9 अगस्त से 4 सितंबर, 2018 तक देश के 166 शहरों में स्थित 440 परीक्षा केंद्रों पर 11 दिन तक आयोजित किए गए। इनमें 36.42 लाख आवेदक हाजिर हुए। इस भर्ती के लिए दूसरे चरण की सीबीटी का आयोजन 21 जनवरी 2019 से 23 जनवरी 2019 तक 9 शिफ्टों में किया गया जिसमें लगभग 88 प्रतिशत उपस्थिति रही।




Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....