प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग


 


विवेक सिंह संवाददाता कानपुर


 


कानपुर। रनियां स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में सोमवार देर रात पाइप में तेल के रिसाव से आग लग गई। लपटें उठती देख फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। दमकल जवानों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


रनियां की एक फैक्ट्री में प्लास्टिक रैपर बनाने का काम होता है। रैपर डाई मशीनों को चिकनाई देने वाले तेल के पाइप लगे हैं। ब्वायलर में गर्म होकर तेल पाइपों के जरिये डाई मशीनों तक पहुंचता है। सोमवार रात गर्म तेल के पाइप में लीकेज के बाद अचानक आग लग गई। फैक्ट्री मैनेजर आरजी मिश्र ने मेन स्विच बंद कर बिजली काटी। रात 11:45 बजे माती अग्निशमन केंद्र को सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद दो गाड़ियों व दमकल जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। डिस्पैच सेक्सन के केबिन का शीशा तोड़कर दमकल कर्मी अंदर दाखिल हुए और आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान यहां रखे प्लास्टिक रोल हटवाए गए। तेल की आग फोम टेंडर चलाकर काबू की गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि समय पर सूचना आने से आग को काबू कर लिया गया। कुछ उपकरण व पाइप लाइन आंशिक जली हैं। अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।


Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....