उखड गयी जाजमऊ गंगापुर की सडक।



  •  रामादेवी से लखनऊ हाइवेपुल की खस्ताहाल हुई सडके....



कानपुर नगर(नगर संवाद), रामादेवी से लखनऊ की ओर जाने वाले हाईवे फ्लाइओवर की सडक के साथ जाजमऊ नए गंगापुल पर सडके पूरी तरह ऊखड गयी है। सडकों के बडे-बडे गडढे हो गये है जिसमें कारण धूल का गुब्बार उडता रहता है।
           


 रामादेवी से जाजमऊ की ओर आने वाले फ्लाईओर की सडके खस्ताहाल है, यहां सडक कई जगह से ऊखड चुकी है। यही हाल जाजमऊ गंगा पुल का भी है जहां सडको में बडे बडे गढडे बन गये है। चारो तरफ बजरी सडकांे पर फैली हुई है। बजरी के कारण जहां हादसों का खतरा बना रहता है वहीं कई हादसे हो भी चुके है। वाहन सवारो खास तौर पर दुपहिया वाहनो को फ्लाई ओर पर चलाने में कठियाई हो रही है। वहीं जाजमऊ स्थानीय निवासियों ने बताया कि गंगा पुल की शुरूआत से ही सडक उखडी हुई है और आये दिन यहां छोटे वाहनो के स्लिप होने के कारण हादसे होते है। इसके अलावा उडने वाली धूल और भी मुसीबत बनती है। वाहन चालकों ने बताया कि यदि किसी वाहन के आप पीछे चल रहे है तो बहुत दिक्कत होती है वहीं कई महीनो से ऐसे हालात बने हुए है। सम्बन्धित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। रात में इन उखडी और बजरी फैली सडको पर वाहन गुजरते है, जिससे कभी भी बडा हादसा हो सकता है।

धूल में गुब्बार में निकल रहा शहरियों का दम
बीते दिनो बारिश उसके बाद पडने वाले कोहरे के कारण वातावरण में धूल की मात्रा में जहां कमी आई थी वहीं नाइट्रोजन डाईआॅक्साइड की 
मात्रा भी कम हुई थी। निखरी धूप के साथ ही जैसे सडको ने नमी सूखी वैसे ही एक बार फिर शहर धूल की चपेट में आ गया। जगह जगह,  उखडी सडके, फैली बजरी, खुदाई के कारण वातावरण में धूल बढती जा रही है साथ ही नाइट्रोजन डाईआॅक्साइड की भी मात्रा अधिक हो चली है। मंगलवार को शहर का एयरक्वालिटी इंडेक्स 300 के आस-पास रहा वहीं हवामें धुल-धुएं काअधिकतम स्तर 220 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा।



नाइट्रस की मात्रा 50 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गयी। लगातार बिगडी शहर की आबो-हवा के कारण मानव शरीर पर इसका खासा असर पड रहा है। डाक्टरो की माने तो धूल के कारण लोगो में खांसी-जुकाम तो हो ही रहा है साथ ही फेफडे भी संक्र्रमित हो रहे है। फेफडो की नसो मंे सूजन आने की मरीजों में शिकायत आ रही है। वातातरण में तापमान बढने के साथ परेशानी और बढ जायेगी। समय रहते यदि इसपर ध्यान नही दिया गया तो आने वाले समय में शहरवासियों की सेहत पर इसका बुरा असर पडेगा।


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....