नारी जगृति एवं समस्या निदान केंद्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस ।





 

कानपुर (नगर संवाद)। नारी जगृति एवं समस्या निदान केंद्र में 71वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि AMJ टाइल्स के प्रभात माहेश्वरी और लक्ष्मी कांत मिश्रा नारी सम्मान में महिलाओं को शील्ड देकर कहा कि इसी प्रकार आप लोग मेनहत करके लोगो की मदद करती रहे। जिससे लोगो को न्याय मिलता रहेगा। प्रबन्धक सीमा त्रिपाठी ने बताया कि सन 2019 में हमारी संस्था की 10 महिलाओ ने दो बेटियों को नया जीवन दान दिया है। सोनी और प्रतिछा को उन महिलाओं को गणेश प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया और 20 महिलाओ को जबसे NGO खुला है तबसे किसी न किसी केस में संस्था की मदद की है। कार्यक्रम की आयोजक पूजा दुबे ने अपने संवाद से महिलाओ का उत्सह बढ़ाया जिसमे उनका सहयोग अनिता मिश्रा ने दिया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में सीमा त्रिपाठी, नीरज शुक्ला, पूजा, मीरा, रूबी, सुमन, अनिता, दीपिका, मनीषा, सविता, प्रेमा, प्रतिमा आदि महिलाये रही।




 


Popular posts from this blog

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....