समाजसेवी संस्था दीक्षांक के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन ...


कानपुर (नगर संवाद)। समाजसेवी संस्था दीक्षांक के तत्वाधान में अभ्युदय कार्यक्रम जी0 एस0 वी0 एम0 के सभागार में आयोजित किया गया। भारतीय शिक्षण व्यवस्था में भारतीय संस्कृति विषय पर एवं शास्त्रीय संगीत का समायोजन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चो के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महती भूमिका अदा करते है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए ए0 डी0 जी0 प्रेम प्रकाश ने संविधान दिवस के अवसर पर बच्चियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नई दिशा मिलती है। वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक चेतन जोशी ने शास्त्रीय संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और हमारी शिक्षा व्यवस्था पर वक्तव्य दिया। उन्होंने भी बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारित बनाने पर जोर दिया। श्री मुनि इंटर नेशनल स्कूल दिल्ली के संस्थापक डॉ0 अशोक ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष शशांक दीक्षित, अनीता दीक्षित, संस्था सचिव बृजेश कुमार यादव, सदस्य आशू यादव, सदस्य शोभित शुक्ला, शिफा आमीन, रुचि, कीर्ति व सौरभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....