जयराम विद्यापीठ में शनिवार 30 नवम्बर को   होगा गीता जयंती महोत्सव 2019 के लिए ध्वजारोहण।


 वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ( छाया - सुकान्त पण्डित )



  • भगवान श्री राम भक्त हनुमान बनेंगे गीता जयंती महोत्सव 2019 के साक्षी एवं विघ्नहर्ता ।

  • तीन दशक से जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव पर होते हैं भव्य आयोजन। 

  • ध्वजारोहण में शामिल होंगे संत महापुरुष तथा भारी संख्या में श्रद्धालु ।


हरियाणा  कुरुक्षेत्र 29 नवम्बर  : - भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव अवसर पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गीता जयंती महोत्सव 2019 का शुभारम्भ हो चूका है। इसके लिए भगवान श्री रामभक्त हनुमान का आह्वान कर भूमि पूजन भी किया जा चुका है और विद्यापीठ की भव्य सजावट की गई है। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने बताया कि उनके परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन प्रात: स्मरणीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पिछले तीन दशक से हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती महोत्सव 2019 का शुभारम्भ हो चुका है।


 कुरुक्षेत्र की पहचान में भी जयराम विद्यापीठ का विशेष योगदान है। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने इसी के साथ बताया कि हरवर्ष की भांति भगवान श्री राम के प्रिय भक्त वीर हनुमान की कृपा से हनुमत ध्वजारोहण 30 नवम्बर को होगा। उन्होंने बताया कि वीर हनुमान महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण तथा अर्जुन के रथ पर हाथ ध्वज लेकर साक्षी बने थे, उसी प्रकार हरवर्ष गीता जयंती महोत्सव पर श्री हनुमत ध्वजारोहण के साथ रामभक्त हनुमान गीता जयंती महोत्सव के साक्षी होने के साथ विघ्नहर्ता होते हैं। ब्रह्मचारी ने बताया 2 दिसम्बर को हरवर्ष की भांति गीता जयंती महोत्सव शुभारम्भ से पूर्व गुरु परम्परा के अनुसार मंदिरों की वार्षिक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव एवं विधिवत पूजन होगा। उन्होंने बताया 2 से 5 दिसम्बर तक विद्यापीठ में आयोजित की जाने वाली राज्यस्तरीय अंतरविद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगता का भी शुभारम्भ होगा।


इन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के विभिन्न स्कूलों के करीब 3 हजार से अधिक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष 2 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक संगीतमयी श्री मदभागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमें कथाव्यास भागवत भास्कर आचार्य श्याम भाई ठाकर पोरबंदर गुजरात वाले होंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि कथा के शुभारम्भ से पूर्व ब्रह्मसरोवर पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से कथास्थल तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि विशाल सामूहिक विवाह समारोह तथा हास्य कवि सम्मेलन 6 दिसम्बर को होगा। 8 दिसम्बर को गीता जयंती समारोह के समापन पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। ब्रह्मचारी ने बताया गीता जयंती के अवसर पर ही 2 से 8 दिसम्बर तक विद्यापीठ परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। गीता जयंती के अवसर पर ही 121 ब्रह्मचारियों द्वारा नियमित गीता पाठ तथा गीता यज्ञ होगा। विद्यापीठ में इस अवसर पर सेवानिवृत आयुक्त टी के शर्मा, के के कौशिक, डी के गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, श्रवण गुप्ता, कुलवंत सैनी, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, के के गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, श्री प्रकाश मिश्रा, संजीव गर्ग, प्रवेश राणा, यशपाल राणा, जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, जयपाल शर्मा, मुदित शुक्ला, विनोद कुमार, सुनील गोरी, महिला मंडल की संगीता शर्मा व संतोष यादव इत्यादि मौजूद थे। 



जयराम विद्यापीठ में अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी करते  हुए ब्रह्मचारी।  


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....