अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश...


देवेश तिवारी


 कानपुर।  माथुर वैश्य सेंट्रल शाखा सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में ज्ञान प्रकाश गुप्ता को अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता व कोष निरीक्षक तरुण कुमार गुप्ता को बनाया गया। महासभा की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य में रामनिवास गुप्ता व महिला मंडल में अलका गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया, तो वही रजनी गुप्ता उपाध्यक्ष और सुधा उत्तम मंत्री चुनी गयीं। महिला मंडल का कोष निरीक्षक संध्या गुप्ता को बनाया गया। महासभा के युवा दल के अध्यक्ष अंकित गुप्ता व मंत्री भरत गुप्ता चुने गए। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पद पर हर्ष गुप्ता को नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष  ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि समाज के युवाओं को रोजगार मुहैया कराना ही महासभा का प्राथमिक लक्ष्य होगा और युवाओं को आगे लाना और उनके जीवन को समृद्ध बनाना के लिए महासभा पूरी तरह से तत्पर है। इसके साथ ही हरिओम गुप्ता को उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता को मंत्री व नवीन गुप्ता को उप मंत्री बनाया गया है।


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....