भारतीय आजाद मंच द्वारा शहीद-ए-आजद सरदार भगत सिंह की, मनाई जयंती


शरद शर्मा संवाददाता


कानपुर। शनिवार को भारतीय आजाद मंच द्वारा शहीद-ए-आजद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह के त्याग, बलिदान को याद किया गया। भारतीय आजाद मंच की ओर से अमरावती पैलेस नौबस्ता में कार्यक्रम का आयोजित किया गया इस मौके भारतीय आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत तिब्बत सीमा बल 32 वाहिनी कानपुर प्रांत के प्रमुख ब्रि0 दिनेश कुमार, दादा नगर कोऑपरेटिव स्टेट चेयरमैन विजय कपूर आदि उपस्थित रहे। 
देश प्रेम की भावनाओ के साथ "शहीदों के नाम एक शाम कार्यक्रम में युवा कवि, एवं विशिष्ट अतिथि मशहूर हास्य कवि अन्नू अवस्थी ने लोगों को अपनी रचनाओं के माध्यम से देश प्रेम का संदेश दिया तथा प्रसिद्ध जादूगर टाइगर द्वारा बच्चों के मनोरंजन हेतु जादू के खेल का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ0 वी0 के0 साहू, पू0 छात्र नेता अभिषेक चौबे, माती बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड0 अरुण अवस्थी द्वारा सम्बोधित किया।



मंच का संचालन अभिनेष साहू के द्वारा किया गया। इस मौके पर भारतीय आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संगठन की विचारधारा को समारोह के बीच उपस्थित लोगों को बताया कि हमारा संगठन केवल लोगों का समूह मात्र नहीं है वरन् यह एक क्रांतिकारी विचारधारा है। भारतीय आजाद मंच उस विचार धारा का जन्म है, जहां जाति धर्म एवं भेदभाव रहित समाज की परिकल्पना होती है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय आजाद मंच मात्र 2 माह पूर्व ही गठित हुआ है, परन्तु इसकी लोकप्रियता का आंकलन इस बात से किया जा सकता है कि इतने कम समय में ही इसकी सदस्य संख्या 20,000 से अधिक हो गई है जिसमें भारी संख्या में युवा एवं अन्य वर्गों के लोग जुड़ रहे है। तथा अन्य राज्यों जैसे पंजाब,राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा नई दिल्ली में भी लोकप्रिय हो रहा है, तथा इन राज्यों की कार्यकारिणी के माध्यम से जनता जुड़ रही है।



भारतीय आजाद मंच न केवल बदलाव देखना  चाहता है अपितु उसमे भागीदारी का भी अनुयायी है। यह मंच जलवायु परिवर्तन जैसी गम्भीर समस्या को देखते हुए युवा वर्ग में चेतना जागृत करने के उद्देश्य से लोगों में पर्यावरण सम्बन्धी कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही उपस्थित समस्त जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रयासरत है। समारोह में लोगों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव अभिनेक साहू, राष्ट्रीय सचिव राहुल द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पाण्डेय, संगठन महामंत्री आशीष चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी,
प्रदेश महामंत्री शिवम शुक्ला, क्षेत्रिय अध्यक्ष सुरेश साहू, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मांडवी तिवारी, अमन ठाकुर, सुभाष मिश्र,हिमांशु तिवारी, रोहित तिवारी, रोमित,पंकज तोमर, कृष्णा सैनी, गोपाल कृष्ण पांडेय, अम्बुज बाजपेई, अभिषेक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....