निरीक्षण पर आए डीएम की गाड़ी फस गई कीचड़ में।

मुकेश कुशवाहा /सोमेन्द्र बिक्रम (संवाददाता)



● जिलाधिकारी हुये आग बबूला सचिव व ग्राम प्रधान पर गिर सकती है गाज



हरदोई। सचिव व ग्राम प्रधान पर कार्यवाही के आदेश कोथावां ब्लाक के पिपरी ग्राम सभा का औचक निरीक्षण करने जा रहे थे। तभी जिलाधिकारी पुलकित खरे की गाड़ी कीचड़ में फंस गयी। इससे ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की हकीकत सामने आ गयी। गांव में खड़ंजा तक न होने से डीएम ने काफी नाराजगी जताई। और प्रधान पर कार्यवाही के निर्देश दिए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पिपरी गांव के तालाब का निरीक्षण करने बीते कल डीएम पुलकित खरे गये थे। जहां उनकी गाड़ी कीचड़ में फस गयी। कड़ी मशक्कत के बाद कीचड़ से गाड़ी को बाहर निकाला गया। जिससे विकास कार्यों के दावों की पोल खुल गई। इस पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्रधान को जमकर फटकार लगाई। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी पुलकित खरे के सामने प्रधान पर गंभीर आरोप भी लगाये। नाली, खड़ंजा, कॉलोनी, शौचालय में धांधली करने व प्रधान के सगे परिवार वालो पर कोटे में धांधली करने का आरोप लगाया। बताया जाता है। कि प्रधान के परिवार में ही कोटे की दुकान है। जो कि नियम विरुद्ध है। 


इस पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने तत्काल प्रभाव से कोटा निरस्त करने के आदेश दे दिये। व प्रधान के विकास कार्यों की जांच के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। गांव की बदहाल सूरत से डीएम काफी खफा नजर आए। माना जा रहा है कि प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही हो सकती है।


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....