नारी के हौसलों की उड़ान , भेद  प्रकाश सिंह हाथरसी


विपिन चौधरी संवाददाता


हाथरस। नारी के हौसलों की उड़ान को चित्रित करने वाले हाथरस जनपद के प्रख्यात चित्रकार भेद  प्रकाश सिंह हाथरसी ने  एक बार फिर अपने  गांव नगला छत्ती बिसावर एवं जनपद हाथरस का ही नहीं बल्कि  प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।



चित्रकार  हाथरसी को 8 सितंबर को वरुण अमरावती में आयोजित सम्मान समारोह में उड़ान राज्य स्तरीय पुरस्कार 2019 से  पद्मश्री डॉ, विजयकुमार शाह, सांगली, तथा मिस इंडिया  सोम्या मंगलानी 2017   सम्मानित करेंगे ।
 चित्रकला हाथरसी को  यह पुरस्कार उनकी कला जगत में अर्जित उपलब्धियों एवं चित्रकला द्वारा समाज सेवा सेवा करने के लिए दिया जा रहा है। कला जीवन बहुद्देशीय संस्था अमरावती महाराष्ट्र संस्था के अध्यक्ष आर्टिस्ट युवराज आनंदराव ठाकरे ने चित्रकार  हाथरसी को उनके चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है तथा संस्था की तरफ से उन्हें निमंत्रण पत्र भी भेजा गया है।



‌ ज्ञात हो कि चित्रकार हाथों से निरंतर कला साधना में रत है तथा पेंटिंग्स के द्वारा समाज में जागरूकता लाने का कार्य बड़ी निष्ठा से कर रहे हैं। चित्रकार हाथरसी  ने हाथरस जनपद को चित्र कला के क्षेत्र के क्षेत्र में विश्व स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। चित्रकार हाथरसी  को सम्मान  के लिए चयनित होने पर उनके गांव नगला छत्ती बिसावर एवं हाथरस जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....