देश की अखंडता के लिये युवाओं ने निकाली, भव्य तिरंगा यात्रा  


अंजली सिह 


कानपुर। देश की अखंडता को कायम रखने के लिए काकादेव ओम चौराहे से आज तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसके नई पीढ़ी के युवा अर्जुन दिक्षित द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर सभी देशवासियों को तिरंगे के प्रति जागरूक कर सभी से अपने तिरंगे का मान सदैव बढ़ाने के लिये आग्रह किया। हमारे देश की रक्षा करने के लिए जो लोग इस तिरंगे के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं।


उस तिरंगे की शान में युवा पीढ़ी द्वारा आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर इस देश की नई युवा पीढ़ी को तिरंगा के सम्मान के लिए जागरूक किया। यह बताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भारत माता के हम लाल हैं और हमें भारत माता के लिए अगर बलिदान भी करना पड़ा तो हम बलिदान भी देगें। ना भारत माता का सर झुका है और ना ही झुकने देंगे के साथ बीच- बीच में भारत माता के जयकारे से वातावरण गूंज रहा था। हिदुस्तान हमारा है। तिरंगा की शान जाने न पाये, मोदी योगी जिदाबाद आदि नारे लगा रहे थे।



तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से: राहुल सिंह चंदेल, रोहित सिंह चंदेल, निर्भय प्रकाश रेजा, अजीत सिंह, विमल गोस्वामी, बऊवा केसरवानी, अभिषेक चंदेल, अक्षय मिश्रा, विक्की शर्मा, राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, किशन मिश्रा, अर्जुन रेड्डी, सुमित गुप्ता, लकी जयसवाल, श्यामू तिवारी, शिखर बाजपेई, अखंड प्रताप सिंह, गौरव द्विवेदी, सुब्रत शुक्ला, योगेश दुबे, युवराज ठाकुर, रमेश बाबू झा एवं नगर वासियो ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....