दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन



  • दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन



नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का 81 की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वह 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थीं। उनका जन्म पंजाब के कपूरथला में 31 मार्च 1938 को हुआ था।


2014 में उन्हें केरल की राज्यपाल बनाया गया था। लेकिन उन्होंने 25 अगस्त 2014 को ही इस्तीफा दे दिया था। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह उत्तर पूर्व दिल्ली से कांग्रेस की प्रत्याशी थीं। लेकिन बीजेपी के मनोज तिवारी से उनको हार का सामना करना पड़ा था। शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। आज सुबह उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


 


Popular posts from this blog

झांसी की  प्रगति यादव ने जिले का  नाम रोशन किया...

इनामी अपराधी को मार गिराने वाले जांबाज अफसर को मिला वीरता पदक.....

शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा से बेहतर होगा बेटियों का भविष्य.....